Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई अनोखा वीडियो सामने आता है। इसमें से कुछ वीडियो लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें आप एक शेरनी और तीन-तीन बॉडी बिल्डरों की रस्साकशी देख सकते हैं। वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद लोग इसे जमकर पसंद कर रहे हैं। वीडियो में जैसा दिखाई दे रहा है, वैसा आपने शायद ही कभी सोचा होगा।
हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो में आप देख पाएंगे कि कुछ बॉडीबिल्डर इंसानों ने एक शेरनी के साथ रस्साकशी की प्रतियोगिता रख ली। इसके बाद लोगों में यह जानने की होड़ मच गई कि इनके बीच जीतता कौन है? आपने इंसानों के दो टीमों के बीच रस्साकशी तो देखी होगी, लेकिन शेर और इंसान के बीच इस तरह की प्रतियोगिता की कल्पना हैरान करने वाली है। हालांकि, इस प्रतियोगिता का रोमांच देखने लायक है। सबसे पहले आप देखिए यह तूफान लाने वाला वीडियो-
इंसान बनाम शेरनी की यह प्रतियोगिता इतना रोमांचकारी है कि इसे देखने मात्र से यूजर्स के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। आप देख पाएंगे कि एक तरफ तीन बॉडी बिल्डर रस्सी खींच रहे हैं। दूसरी तरफ उनके सामने एक अकेली शेरनी अपने पंजे से रस्सी पकड़ी हुई है। इस दौरान शेरनी पिंजरे में बंद है। वहीं पिंजरे के दोनों ओर रस्सी ऐसे लगाई गई है कि दोनों के बीच प्रतियोगिता हो सके। आप देख पाएंगे कि बॉडी बिल्डरों के पैर फिसलने लगते हैं, लेकिन शेरनी टस से मस नहीं होती। आखिरकार बॉडी बिल्डर हार मान लेते हैं।
