Video: गरीब महिला ने ईमानदारी की पेश की मिशाल, बकरियों का भी कराया रिजर्वेशन, टीटीई ने की जमकर तारीफ

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 7, 2023, 07:52 PM IST

ट्विटर पर एक प्यारा सा वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ट्रेन में बकरी लेकर चली जाती है। इस पर टीटीई जब उससे बकरियों का टिकट मांगता है तो इस पर महिला जो रिप्लाई देती है, आपका दिल जीत लेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बकरी को लेकर ट्रेन में सफर कर रही थी महिला
  • टीटीई ने मांगा बकरियों का टिकट
  • महिला का जवाब दिल जीत लेगा

Viral Video in Hindi: आज के समय में ईमानदारी और मासूमियत कम ही देखने को मिलती है। चालाकी से भरी इस दुनिया में यदि आपसे कोई मासूम इंसान टकरा जाए तो ये बहुत बड़ी बात है। हाल ही में एक ही घटना देखने को मिली है, जिसका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपनी तीन बकरियों को लेकर ट्रेन में चढ़ी थी। इस पर जब टीटीई ने उससे टिकट मांगा तो महिला ने टिकट दिखाई। फिर मजे लेते हुए टीटीई ने महिला से उसकी बकरियों की भी टिकट मांग ली।

आईएएस अवनीश ने भी शेयर की वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला द्वारा दिए गए जवाब को सुनकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, जब महिला से टीटीई ने बकरियों की टिकट मांगी तो उसने कहा - इसमें इनका भी टिकट है। टिकट की पर्ची दोबारा देखने पर टीटीई ने देखा, उसमें बकरियों समेत तीन जन का टिकट था। टीटीई ने टिकट देख कहा कि इसमें तो बकरियों की भी टिकट बना है, तो महिला ने मासूमियत के भरी अपनी मुस्कान दिखाते हुए जवाब में हामी भर दी। टीटीई ने इस मासूम महिला की वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

End of Feed