Viral Video: आग के गोले में तब्दील हुआ सड़क पर दौड़ता ट्रक, नजारा देख पब्लिक के उड़े होश

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक आग में लिपटा हुआ ट्रक नजर आएगा, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आग में लिपटा नजर आया ट्रक
  • सड़क पर अनियंत्रित होकर दौड़ता दिखा ट्रक
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Running Truck Wrapped in Fire: गर्मी का सीजन आते ही आग लगना आम बात है लेकिन कई बार कुछ ज्वलनशील चीजों की वजह से भी आग लग जाता है। इससे काफी नुकसान भी होता है और आसपास का इलाका और लोग भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

Running Truck Wrapped in Fire

सड़क पर दौड़ता दिखा आग में लिपटा ट्रक (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ट्रक सड़क पर दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान ट्रक के पिछले हिस्से में आग लगी हुई दिख रही है। दूर से तो ये कम लगता है लेकिन जैसे ही ट्रक पास में आती है, ऐसा लगता है जैसे ट्रक आग के गोले में तब्दील हो चुका हो। यूजर्स का कहना है कि इससे आसपास के इलाकों में भी दिक्कत हो सकती है और लोग भी हताहत हो सकते हैं।

End of Feed