Dance In Front Of Taj Mahal: कहते हैं भारत की सुंदरता के बारे में जितना लिखा जाए, उतना कम ही है। यहां आपको 50 डिग्री से लेकर माइनस तापमान वाली सारी जगहें देखने को मिल जाएंगी। यहां सुंदर महल हैं तो मंदिर भी। यहां सुंदर झरने हैं तो हरी-भरी पहाड़ी। सदाबहार वन है या रोमांचक जंगल ट्रैक भी। ऐसा ना सिर्फ भारतीय कहते हैं बल्कि यहां आने वाले विदेशी भी भारत का कुछ ऐसा ही बखान करते हैं।
हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक विदेशी लड़की ताजमहल के सामने डांस करती नजर आ रही है। डांस का वीडियो पोस्ट करते हुए विदेशी लड़की ने कैप्शन में लिखा है कि भारत मत आना। दरअसल, ये उसका भारत के प्रति प्यार है, जिसे लेकर उसने ऐसा लिखा है। कैप्शन में लिखा गया है कि जब तक आप उम्र भर के रोमांच के लिए तैयार न हों, भारत की यात्रा न करें।
विदेशी लड़की ने किया ताजमहल के सामने डांस
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भारत में बहुत अजूबे हैं जिनकी संख्या हजारों में है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भारतीय परिधान में आपका डांस बेहद खूबसूरत है। बता दें, इस वीडियो को 'naw.aria' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 7600 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
