Viral: बारिश में फंसे Deadpool और Wolverine, यूजर्स बोले - ये मुंबई है भैया, यहां ऐसा ही होता है

इंस्टाग्राम पर मुंबई की बारिश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें Deadpool और Wolverine बारिश में फंसे हुए हैं। ऐसे में दोनों मायानगरी के एक बस स्टॉप पर बैठकर पानी रूकने का इंतजार कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई की बारिश का कमाल
  • Deadpool और Wolverine भी बारिश में फंसे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Deadpool And Wolverine In Mumbai Rain: मायानगरी में जितनी माया देखने को मिलती है, उतनी ही यहां की बारिश भी फेमस है। मुंबई की बारिश के बारे में हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। मुंबई के कई ऐसे इलाके हैं, जो बारिश के सीजन में जलमग्न हो जाते हैं, जिससे आमजन को भारी समस्या होती है। लेकिन अगर इस बारिश में आमजन के अलावा सुपरहीरोज भी परेशान हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डेडपूल और वूल्वरिन नजर आ रहे हैं, जो मुंबई की बारिश में फंस चुके हैं। इस दौरान दोनों किसी बस स्टैंड पर बैठे हुए हैं, जिनका वीडियो काफी चर्चा में कहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब हमारे सुपरहीरोज बारिश से परेशान हैं तो बाकी लोगों का क्या ही होगा? बता दें, डेडपूल और वूल्वरिन की फिल्म भी आ रही है, जो 26 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज की जा रही है।

End of Feed