वायरल न्यूज़

घर में दोस्त के साथ थी लड़की तभी पहुंच गए पिता, फिर जो दिखा सोच भी नहीं सकते

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 24, 2024, 03:01 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की घर में दोस्त के साथ थी कि तभी पिता की एंट्री हो गई। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी।

Image

बेटी को परेशान कर रहा था लड़का। (Photo/X.com)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि दिमाग घूम जाता है तो कई बार हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही एक नजारा खूब देखा जा रहा है। इसमें देखेंगे कि घर में लड़की अपने दोस्त के साथ थी कि तभी उसके पापा पहुंच गए। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

अचानक घर में पहुंच गए पिता

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़की घर पर अपने दोस्त के साथ है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। दोनों खूब हंसी मजाक करते हैं। इसमें लड़की डांस करते भी नजर आती है। मगर डांस के बीच लड़का उसे परेशान करता है। मजेदार है कि इसी बीच घर में पिता की एंट्री हो गई। उन्होंने बेटी को परेशान करते हुए लड़के को देखा तो गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पिता तुंरत लड़के करीब पहुंचे और जोरदार झापड़ रसीद कर दिया।

एक्स पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है। इधर पिता का गुस्सा अभी भी शांत नहीं होता और उन्होंने दोबारा लड़के की पिटाई कर दी। मालूम हो कि ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @Deadlykalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article