Viral Video: ऊंट के साथ सेल्फी ले रही थी महिला, हुआ ऐसा हाल देख लगाएंगे जमकर ठहाके

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 27, 2023, 10:14 AM IST

Camel Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, सेल्फी लेते हुए एक महिला के साथ जो हुआ उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऊंट के साथ सेल्फी ले रही थी महिला
  • ऊंट ने अनोखे अंदाज में महिला को सबक सिखाया
  • वीडियो देखकर लोग रहे जमकर चटकारे

Selfie With Camel Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते (Funny Video) लोटपोट हो जाएंगे। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो (Camel Funny Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Camel Video

महिला के साथ तो खेल हो गया, (Photo Credit- Instagram)

लोगों में सेल्फी (Selfie Video) का क्रेज किस कदर है, इससे हम सब वाकिफ हैं। सेल्फी के लिए कई लोग जानपर खेल जाते हैं। वहीं, कुछ लोग के साथ ऐसा खेल हो जाता है, जिससे माहौल बन जाता है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला बड़े शौक से ऊंट के साथ सेल्फी लेने के लिए उसके करीब पहुंच गई। बाड़े के बाहर बैठकर महिला ऊंट के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करती है। लेकिन, ऊंट को ये अच्छा नहीं लगा और महिला को सबक सिखाने के लिए उसके बाल खींच लिए। जिस तरह ऊंट ने महिला के बार खींचे उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई।

End of Feed