रसगुल्ला खाकर बंदे ने कुछ इस तरह धोए हाथ, देख लिया तो पूरे दिन हंसेंगे आप

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 29, 2024, 12:10 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने रसगुल्ला खाने के बाद कुछ इस तरह अपने हाथ धोए कि देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

Funny Video Today: इंटरनेट पर हंसने-हंसाने वाले ढेरों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ तो सचमुच इतने मजेदार होते हैं कि देखते ही हंसी छूट जाती है। उन्हें जितनी बार देखते हैं उतनी ही बार हंसी आती है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है। वीडियो इतना फनी है कि शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। दरअसल इसमें एक शख्स ने रसगुल्ला खाने के बाद ऐसे स्टाइल में हाथ धोए कि माथा पकड़ लेंगे। फिर अगले ही सेकंड इतनी हंसी आएगी कि पेट पकड़कर बैठ जाएंगे।

Funny Video Today

रसगुल्ला खा रहे शख्स से जुड़ा ये वीडियो बहुत हंसाने वाला है। (Photo/X)

हंसी नहीं रोक पाएंगे आज

मजेदार वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक शख्स आराम से बैठा है। तभी उसके सामने रसगुल्ले की प्लेट लाई। शख्स ने प्लेट से एक रसगुल्ला उठाया और एक बार ही में खा गया। मगर इससे उसके हाथों की उंगलियों पर मीठी चासनी जरूर लग गई। अब शख्स उठे बगैर हाथ साफ करना चाहता है, मगर उसे कुछ समझ नहीं आता। मगर एकाएक उसके दिमाग में ऐसा आइडिया आया कि दिमाग की बत्ती गुल जाएगी। वीडियो में देखेंगे कि उसने पानी का ग्लास उठाया और उंगलियों को अपने मुंह की तरफ ले गया। अब वो उंगलियां धोता इसका पानी शख्स के मुंह में ही चला जाता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर पूरे दिन हंसते रहेंगे।

End of Feed