वायरल न्यूज़

VIDEO: शादी से पहले बाढ़ ने सब बर्बाद कर दिया, फिर दूल्हे ने जो किया उछल-उछलकर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 7, 2024, 11:58 AM IST

Trending Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दुल्हन बैंक्वेट हॉल में नहीं आ सकी तो दूल्हा खुद रिक्शा लेकर उसके घर पहुंच गया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

बाढ़ आ गई मगर शादी करके माना दूल्हा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी से ठीक पहले आ गई बाढ़
  • लगा शादी नहीं कर पाएगा दूल्हा
  • फिर जो हुआ हंसी नहीं रोक पाएंगे

Trending Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में विवाह से जुड़ा एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर उछल-उछलकर हंसेंगे। इसमें देखेंगे कि दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंचा मगर तभी बाढ़ आ गई और सबकुछ तबाह कर दिया। देखकर लगा कि अब दूल्हा-दुल्हन का विवाह नहीं हो पाएगा। मगर तभी दूल्हे ने ऐसा दिमाग लगाया कि देखकर नेटिजन्स भी चौंक जाएंगे। दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये अनोखा वीडियो अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विवाह करके ही माना दूल्हा

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि दूल्हा धूमधाम से बैंक्वेट हॉल में बारात लेकर पहुंचा। मगर बारात पहुंचने की देर थी इधर बैंक्वेट हॉल में हर तरफ से पानी आने लगा। थोड़ी ही देर में बाढ़ जैसे हालत हो पैदा हो गए। लोगों विवाह स्थल छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे। इधर दूल्हा अभी भी दुल्हन के इंतजार में था, मगर बाढ़ आने की वजह से बैंक्वेट हॉल में नहीं पहुंचा। देखकर हंसी छूट जाएगी कि दूल्हे ने तभी ऐसा दिमाग लगाया कि शायद ही किसी ने सोचा होगा। दरअसल दूल्हा रिक्शा लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

यहां उसने दुल्हन को रिक्शा बिठाया और खुद भी साथ बैठ गया। इसके बाद जो कुछ हुआ सब कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों बराबर में बैठे हैं। रिक्शा चालक दोनों को खींचकर ले जा रहा है। इधर थोड़े बहुत बाराती भी दूल्हा-दुल्हन के पीछे चले आ रहे हैं। मालूम हो कि विवाह से जुड़ा ये वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। मगर वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। इसे इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article