वायरल न्यूज़

Video: चीन में कैसे होते हैं रिक्शा, आज देखकर भूल जाओगे अमेरिका

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 5, 2024, 12:35 PM IST

Trending Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स चीन के रोड पर पहुंचा और वहां दौड़ रहे रिक्शा दिखाता है।

Image

शख्स ने दिखाया कि चीन में कैसे होते हैं रिक्शा। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Trending Video: दुनियाभर में हर देश की अपनी संस्कृति और भाषाएं हैं। उनका रहना और जीने का तरीका भी अलग होता है। सड़क पर दौड़ते वाहन भी दूसरे देश से अलग नजर आते हैं। मगर जानते हैं कि चीन का सार्वजनिक परिवहन भारत से कितना अलग है। इसका वीडियो सामने आया है, जिसे देखक सचमुच चौंक जाएंगे। दरअसल एक शख्स चीन में घूमने पहुंचा और रात को सड़क पर घूमने निकल पड़ा है। यहां शख्स जो कुछ देखता है, उसने तुरंत कैमरे में कैद कर लिया। इसमें देखेंगे कि चीन के रिक्शा भारत के रिक्शा से कितने अलग है।

भूल जाओगे अमेरिका

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि शख्स सड़क पर खड़ा है। वो ग्रीन सिग्नल के इंतजार में रोड के किनारे पर है। मगर तभी एक वाहन सिग्नल पर आकर रुका। देखा तो कार खड़ी है और शख्स तुरंत उसके करीब पहुंचा। वो अंदर बैठी सवारी से बात करता है। मगर तभी ऐसा कुछ पता चलता है कि सुनकर चौंक जाएंगे। दरअसल जो वाहन कार जैसा नजर आ रहा था वो रिक्शा निकला। इसमें एक शख्स आगे बैठा है जबकि पीछे दो लोगों के बैठने की जगह है। चीन का इतना लग्जरी रिक्शा देखकर आप अमेरिका तक को भूल जाएंगे।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि चीन की सैर पर निकले शख्स का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर flop_youtuber नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article