वायरल न्यूज़

VIDEO: अभी तक सिर्फ सुनी थी भेड़ चाल, आज देख लो हंसी नहीं रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 4, 2024, 01:31 PM IST

Trending Satisfying Video: अभी तक आपने भेड़ चाल शब्दों के बारे में सुना होगा। मगर आज साक्षात इससे जुड़ा वीडियो भी देख लीजिए। वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ भेड़ चाल का फनी वीडियो। (Photo/Instagram)

Trending Satisfying Video: भेड़ चाल... आपने जिंदगी में ये दो शब्द कभी ना कभी जरूर सुने होंगे। मगर कभी सोचा है कि इन दोनों शब्दों का मतलब क्या होता होगा। आखिर इन शब्दों का मतलब क्या है, जिसे अक्सर बड़े-बुजुर्गों के मुंह से सुना जाता है। अगर नहीं जानते हैं तो आज वीडियो के साथ आपको गजब की जानकारी मिलने वाली है। पहले भेड़ चाल का मतलब जान लीजिए। इन दोनों शब्दों का मतलब भी बहुत खास है। इसका मतलब है कि बिना कुछ सोचे-समझे किसी के पीछे चलते चलते जाना। उसका परिणाम सही होगा या गलत, इसकी जानकारी भी नहीं पता होती है।

क्या है भेड़ चाल

यकीन नहीं करेंगे सोशल मीडिया में भेड़ चाल से जुड़ा एक ऐसा ही गजब वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो भेड़ों के झुंड से जुड़ा है, जिसमें सभी भेड़ चाल के जाल में फंसी हुई है। इसमें देखेंगे कि दर्जनों की तादाद में भेड़ अपने रास्ते जा रही हैं। इसमें सभी एक-दूसरे के पीछे हैं। यानी एक भेड़ कहीं जाती है तो बाकी सभी उसके पीछे चलती हुई नजर आती हैं। फ्रेम में आगे देखेंगे कि भेड़ एक कार के करीब पहुंची और उसके सहारे चलने लगीं। मगर फिर जो कुछ दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

इसमें देखेंगे कि एक भेड़ कार के चारों तरफ गोल घूमती है तो बाकि सभी भेड़ें भी उसके साथ गोल घोमती हैं। मानो सभी सही रास्ते पर चल रही हैं। गोल घूमने वाला भेड़ों से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। नेटिजन्स ने इस वीडियो को भेड़ चाल का नाम दिया है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर anujkashyap134 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article