गार्ड के पास 'लग्जरी खजाना'! चौंकीदार निकला परफ्यूम का शौकीन, जब दिखाया कलेक्शन तो लोग रह गए दंग, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्डिंग के चौकीदार के पास बेहद महंगे और लग्जरी इंटरनेशनल ब्रांड्स के परफ्यूम का कलेक्शन देखने को मिला। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Viral Video: आमतौर पर किसी भी अपार्टमेंट या बिल्डिंग के गार्ड रूम में रोजमर्रा की बेहद साधारण चीजें ही नजर आती हैं। लेकिन, इंटरनेट की दुनिया कब क्या दिखा दे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर बड़े-बड़े लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन भी दंग रह गए हैं। इस वीडियो में एक बिल्डिंग के चौकीदार के पास दुनिया के सबसे महंगे और नामी ब्रांड्स के परफ्यूम का ऐसा जखीरा दिखा, जिसने खुद एक परफ्यूम एक्सपर्ट को हैरत में डाल दिया।

viral video

चौकीदार के पास परफ्यूम का खजाना (तस्वीर साभार- @the.dognosee)

इस मजेदार मामले को इंस्टाग्राम पर परफ्यूम इन्फ्लुएंसर चेतन आनंद ने @the.dognosee नाम के पेज से शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में चेतन अपनी बिल्डिंग के चौकीदार से मिलते हैं और कैमरे को उनके कमरे की एक साधारण सी लकड़ी की शेल्फ की तरफ घुमाते हैं। उस कच्ची दीवार पर लगी लकड़ी की पटरी पर जो नजारा दिखता है, वह किसी हाई-एंड परफ्यूम स्टोर से कम नहीं है। चेतन हैरानी से चौकीदार से पूछते हैं कि भाई, ये क्या छिपा रखा है तुमने? ये सब कहां से लेकर आए हो? इसके बाद जब वह एक-एक करके बोतलों के नाम पढ़ना शुरू करते हैं, तो देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गार्ड के पास किसी आम लोकल कंपनी के नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के लग्जरी परफ्यूम मौजूद हैं। इनमें शामिल हैं- मिस डायर, जॉय बाय डायर, जो मालोन, जियोर्जियो अरमानी सी, जारा। इतने महंगे परफ्यूम देखकर चेतन खुद को रोक नहीं पाते और दोबारा पूछते हैं कि आखिर इतना तगड़ा कलेक्शन किसने दिया? इस पर चौकीदार बड़ी ही सादगी और प्यारी सी मुस्कान के साथ राज खोलते हैं। वह बताते हैं कि बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स ने हाल ही में अपना रूम खाली किया था। जाते समय उस शख्स ने अपने ये सारे कीमती परफ्यूम चौकीदार को गिफ्ट के तौर पर दे दिए। देखें वीडियो...

End of Feed