गजबे रीलबाज आदमी है ये! रौला जमाने के लिए शख्स ने खरीदी 12 लाख रुपए की फ्लाइट टिकट

आज के इस सोशल मीडिया के दौर में लोग कंटेंट के लिए किस हद तक जा सकते हैं। उसका जीता-जागता उदाहरण यह शख्स है। जिसने वीडियो बनाने के लिए प्लेन के एक महंगे सुईट का फर्स्ट क्लास टिकट खरीद डाला।

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग क्या कुछ नहीं कर रहे। हर कोई कंटेंट के नाम पर कुछ अलग दिखाने की चाह में है। इसी होड़ में एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर ने करीब 14,000 डॉलर (लगभग 12 लाख रुपये) खर्च कर दिए। इंफ्लुएंसर ने यह रकम सिर्फ वीडियो और रील बनाने के लिए खर्च किए हैं। उन्होंने यह रकम Singapore Airlines के फर्स्ट क्लास सुइट में सफर करने के लिए चुकाई।

End of Feed