वायरल न्यूज़

Viral Video: मेट्रो में लड़के ने सबके सामने लड़की के साथ किया ऐसा काम, यात्रियों की आंखें खुली की खुली रह गई

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का ने मेट्रो के अंदर लड़की के साथ ऐसा खेल किया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

Image

मेट्रो के अंदर खतरनाक खेल (तस्वीर साभार- @kartik_raaz_official)

Viral Video: आज के सामन में सोशल मीडिया पर लोग एक से एक अनोखे अंदाज में धमाल मचाते रहते हैं। कुछ लोग अजीबोगरीब हरकत करके रातोंरात फेमस हो जाते हैं। जबकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें खूब तारीफ भी मिलती है। इतना ही नहीं यूजर्स इन वीडियोज (Trending Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखों भी खुली की खुल रह जाएंगी। क्योंकि, मेट्रो के अंदर एक लड़की के साथ लड़के ने जो किया उसे वो कभी नहीं भूल पाएगी।

आज कल सोशल मीडिया पर व्यूज, लाइक्स के चक्कर में लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए जान तक की बाजी लगा देते हैं। आप सबने इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं मेट्रो में एक लड़की मेट्रों के अंदर खंभे के सहारे खड़ी है। तभी सामने एक लड़का आता है और उसके साथ ऐसा खेल करता है कि वो सीधे जमीन पर गिर पड़ती है। देखें वीडियो...

मेट्रो में खतरनाक खेल

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे किसी के साथ ऐसा कौन करता है? इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'kartik_raaz_official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को करोड़ों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, आठ लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस मामले पर नाराजगी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये तो खतरनाक खेल है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article