गर्मी में ट्रांसफॉर्मर तक को कूलर की जरुरत पड़ गई, वायरल हुआ देसी जुगाड़ का जबरदस्त VIDEO

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 26, 2024, 12:33 PM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि चिलचिलाती धूप में ट्रांसफॉर्मर तक को गर्मी लग गई। अब इसे गर्मी से राहत दिलाने के लिए लोगों ने भी गजब का जुगाड़ बना लिया।

Viral Video Today: देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 40 पार जा चुका है और कहीं-कहीं इसके 45 के आसपास पहुंचने की भी खबरें हैं। ऐसे में खुद को गर्मी से बचाने के लिए लोग एसी, कूलर और पंखों की मदद ले रहे हैं। मगर भीषण गर्मी से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो दिमाग घुमा देगा। इसमें देखेंगे कि खुद बिजली सप्लाई करने वाले ट्रांसफॉर्मर को इतनी गर्मी लग गई कि उसे भी कूलर की जरुरत पड़ गई। घटना से जुड़ा वीडियो अभी सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video Today

इसमें देखेंगे कि लोगों ने ट्रांसफॉर्मर का ठंडा रखने का ऐसा जुगाड़ निकाला कि हंसी छूट जाएगी। (Photo/Instagram)

ट्रांसफॉर्मर को कूलर की जरुरत पड़ी

वीडियो में देखेंगे कि चिलचिलाती धूप पड़ रही है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। मगर इसी गर्मी में एक ट्रांसफॉर्मर की हालत ज्यादा खराब हो गई। बताया गया कि गर्मी की वजह से ट्रांसफॉर्मर में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो गई। बार-बार लाइट जाने लगी तो लोग भी परेशान हो गए। मगर इस समस्या से भी निजात पाने का ऐसा जुगाड़ निकाला गया कि दिमाग घूम जाएगा। दरअसल बार-बार ट्रिपिंग से निपटने के लिए लोगों ने ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने का देसी जुगाड़ निकाला। लोगों ने इसके लिए ट्रांसफॉर्मर के सामने दो कूलर लगा दिए।

End of Feed