TTE Policeman Kalesh Video: अपने देश में ऐसे-ऐसे लोग रहते हैं, जो अपना वर्चस्व जमाने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। कई बार बस-ट्रेन में भी कुछ ऐसा देखने को मिल जाते हैं, जो बिना टिकट के ही सीट पर जा बैठते हैं और वहां से हटते भी नहीं है। इस वीडियो में भी हम आपको कुछ ऐसा ही दिखाने वाले हैं, जहां एक पुलिसवाला अपना भौकाल जमाने के लिए एसी कोच में जाकर बैठ जाता है।
बिना टिकट सफर कर रहे पुलिसवाले को TTE ने सिखाया सबक (X)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पुलिसवाला बिना टिकट के ही एसी कोच में जाकर बैठ जाता है। इस बीच TTE साहब आ जाते हैं और टिकट न दिखाने पर पुलिसवाले को जमकर सुना देते हैं। इस दौरान खरी-खोटी सुनाते हुए TTE पुलिसवाले को कहता है कि एक तो टिकट नहीं है और यहां आकर लेट रहे हो, कमाल है। घर का राज चल रहा है कहीं भी जाओ, कुछ भी करो। ये वर्दी वालों का सीट है न, खड़े हो यहां से निकलो पहले। जनरल में दिखाई देना, स्लीपर में मत दिखना, बता दे रहा हूं।
बिना टिकट सफर कर रहे पुलिसवाले को TTE ने सिखाया सबक
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पुलिस की वर्दी का सम्मान करना चाहिए, TTE को ऐसा नहीं करना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पुलिस वाले को बिना टिकट के नहीं बैठना चाहिए। बता दें, इस वीडियो को '@gharkekalesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.59 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।
