Balloons Explode in Birthday Party: दुनिया के हर इंसान के जिंदगी में उसका बर्थडे काफी मायने रखता है। उस दिन वह अपनों के साथ पार्टी करता है और खूब मस्ती करता है। लेकिन कई बार उसकी खुशियां गम में भी बदल जाती है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो में भी देखने को मिलेगा। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम गियांग फाम है, जो वियतनाम के हनोई की रहने वाली है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला अपने जन्मदिन मनाने के लिए फोटो क्लिक करवाती नजर आ रही हैं। लेकिन तभी उसके केक पर लगे मोमबत्ती से एक गुब्बारा आ लगता है। गुब्बारे में हाइड्रोजन गैस भरी होती है, जिसके फटने से अचानक आग की लपटे उठती हैं और फिर महिला इसके चपेट में आ जाती है। इस हादसे में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस जाता है। देखें वीडियो..
गुब्बारा फटने से महिला के साथ हुआ हादसा
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि महिला के साथ बहुत बुरा हुआ। बता दें, गियांग के चेहरे पर जलने के निशान पड़ गए हैं, इससे वह बुरी तरह सदमे में हैं। अब उनकी त्वचा को फिर से पुराना रंग वापस पाने में महीनों लगेंगे। इस वीडियो को 'thaimusiccover' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
