VIDEO: पेंटोग्राफ पर रस्सी बांधकर यात्री ने रोक दी ट्रेन, नजारा देख कांप जाएंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 27, 2025, 11:21 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि यात्री अपने दोस्तों के साथ ट्रेन की छत बैठा है। उसने बड़ी चालाकी इसके पेंटोग्राफ पर रस्सी बांध रखी है। अब ट्रेन के रफ्तार पकड़ने के बाद यात्री ने जो कुछ किया शायद ही किसी ने सोचा होगा।

Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है देखकर हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर कई बार नजारे होश उड़ाकर रख देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर शरीर कांपने लग जाएगा। वीडियो एक ऐसे ट्रेन यात्री से जुड़ा है जिसने मौज-मस्ती के चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डाल ली। यकीन नहीं करेंगे मगर यात्री ने पेंटोग्राफ पर रस्सी बांधकर ट्रेन ही रोक डाली है। इतना ही नहीं यात्री कभी ट्रेन की रफ्तार तेज करता है तो कभी धीमी करके दिखाता है।

Viral Video Today

ट्रेन की छत पर पहुंची यात्री ने रस्सी की मदद से इसकी रफ्तार ही धीमी कर दी। (Photo/Instagram)

लोको पायलट को पता नहीं और रोक दी ट्रेन

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। ट्रेन यात्री भी इसमें सवार हो रहे हैं। मगर इनमें एक यात्री अपने दोस्तों के साथ ट्रेन की छत पर चढ़ गया। देखकर यकीन नहीं होगा कि यात्री दोस्तों ट्रेन के आगे लगे इंजन की छत पर पहुंच गया। अब वो ऐसा कुछ करता है जिसकी किसी ने किसी ने कल्पना नहीं की होगी। इसमें देखेंगे कि शख्स ने ट्रेन को बिजली सप्लाई करने वाले पेंटोग्राफ पर रस्सी बांध दी और चुपचाप बैठ गया। थोड़ी ही देर में ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और इसने पूरी रफ्तार पकड़ ली। ये सबकुछ तब होता है जिसकी लोको पायलट को भनक तक नहीं लगती।

End of Feed