Bicycle Stunt on Banaras Ghat: बनारस का नाम आते ही मन में एक अलग ही सुरूर छाने लगता है। अब जब बात घाट की हो रही हो तो तब तो बनारस के घाट के आगे सब फेल है। यहां के कुछ घाट पर स्लोप बने हुए हैं, जिस पर चित्रकारी भी देखने को मिल जाती है। ऊंचे बने इन स्लोप पर इंसान सही से चढ़ भी नहीं पाता और गिर जाता है। लेकिन इस पर एक लड़का साइकिल से स्टंट करता नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में घाट पर बने स्लोप से साइकिल उतार रहा है। वीडियो देखने पर लगता है कि लड़का साइकिल लेकर गिर जाएगा लेकिन लड़का आराम से साइकिल नीचे उतार लेता है। इसके बाद घाट की सीढ़ियों पर आने के बाद वह स्टंट करता है। ऐसे में बनारसी लड़के का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोगों को कहना है कि बनारसियों की बात ही निराली है।
बनारस के घाट पर साइकिल से किया स्टंट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों को प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बनारसियों के आगे अमेरिका भी फेल हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बेहद ही खतरनाक स्टंट है। बता दें, इस वीडियो को 'varanasi_swag' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख 13 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
