Video: रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाते समय फुल स्पीड में आई ट्रेन, फिर कैमरे में कैद हुआ मौत का लाइव वीडियो

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 3, 2023, 07:20 PM IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने पहुंच जाता है। वीडियो बहुत ही भयावह है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है। ट्रेन की चपेट में आने के बाद युवक की दर्दनाक मौत हो जाती है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते। आजकल के युवाओं पर सोशल मीडिया का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। मशहूर होने और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में आज के युवा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने पहुंच जाता है।

reels

रील्स बनाने के दौरान मौत (ट्विटर)

रील्स बनाने के चक्कर में गंवा दी जान

रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाते समय एक फुल स्पीड ट्रेन आ जाती है। इसके बाद युवक के साथ जो होता है, वह बहुत ही ज्यादा भयावह है। वीडियो यूपी के बाराबंकी का बताया जा रहा है। बाराबंकी में एक युवक रील्स बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था। इसी दौरान वहां फुल स्पीड ट्रेन आ जाती है और युवक ट्रेन की चपेट में आ जाता है। वीडियो बहुत ही भयावह है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है। सबसे भयावह बात यह है कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद युवक की दर्दनाक मौत हो जाती है। देखें वीडियो-

End of Feed