वायरल न्यूज़

OMG: इस बिल्डिंग में रहते हैं 30 हजार लोग, लोग बोले- घोषित करना चाहिए जिला, जानिए कहां है यह अनोखा अपार्टमेंट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 3, 2023, 07:58 PM IST

Ajab Gajab News: यह अपार्टमेंट S पैटर्न में बना हुआ है। इस बिल्डिंग में जहां तीस हजार से ज्यादा लोग एक साथ रहते हैं लेकिन यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। इतनी अधिक आबादी की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स इसे छोटा टाउन घोषित करने की बात कह रहे हैं।

Image

इस अपार्टमेंट में रहते हैं 30 हजार लोग (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: भारत में अपार्टमेंट कल्चर काफी तेजी से बढ़ रहा है। मेट्रो सिटी से लेकर अब छोटे शहरों में भी जगह की कमी होने की वजह से लोग अपार्टमेंट में रहने को मजबूर हो रहे हैं। इसी क्रम में आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे अपार्टमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें एक साथ हजार-दो हजार लोग नहींं बल्कि 30 हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आने के बाद लोग इस अपार्टमेंट को जिला घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

अनोखे अपार्टमेंट में रहते हैं 30 हजार लोग

यह अनोखा अपार्टमेंट हमारे पड़ोसी देश चीन में है। चीन ने आज से दस साल पहले यह अनोखा अपार्टमेंट बनाया है। आज की डेट में इस अपार्टमेंट में तीस हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। एक अकेले अपार्टमेंट में इतने ज्यादा लोगों के रहने के बाद भी यहां की फैसिलिटी हर किसी को हैरान कर रही है। यह अनोखा अपार्टमेंट चीन के होंग्झोउ शहर में है, जो किअंजिआंग सेंचुरी सिटी में बना है। इस अपार्टमेंट का नाम द रीजेंट इंटरनेशनल अपार्टमेंट है।

S पैटर्न में बना है यह अपार्टमेंट

यह अजीबोगरीब अपार्टमेंट अनोखे कारणों की वजह से भी चर्चा में रहता है। यह अपार्टमेंट S पैटर्न में बना हुआ है। इस बिल्डिंग में जहां तीस हजार से ज्यादा लोग एक साथ रहते हैं लेकिन यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। इतनी अधिक आबादी की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स इसे छोटा टाउन घोषित करने की बात कह रहे हैं। बता दें कि इस अपार्टमेंट में कुल 36 मंजिला है। जब साल 2013 में इस अपार्टमेंट का इनॉगरेशन किया गया था, तब इसमें बीस हजार लोगों ने रहना शुरू किया था। अब इस अपार्टमेंट में रहने वालों की संख्या तीस हजार से ज्यादा हो चुकी है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article