वायरल न्यूज़

Video: बालकनी पर खड़े होकर बुरी तरह से लड़ रहा था कपल, बैलेंस बिगड़ा और सड़क पर गिरा धड़ाम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 3, 2023, 06:59 PM IST

Couple Fighting Video: रेलिंग से टकराने के बाद दोनों अपना बैलेंस संभाल नहीं पाते हैं और रेलिंग टूट जाती है। आप देख सकते हैं कि पुरुष पीठ के बल गिरते समय कार से टकराता है। वहीं महिला मुंह के बल गिरती है।

Image

कपल फाइट वीडियो (ट्विटर)

Couple Fighting Video: आपने बहुत सारे कपल्स को लड़ते देखा होगा। आजकल लोग छोटी-छोटी बातों पर जमकर लड़ते-झगड़ते हैं। कई बार लोग लड़ाई-झगड़े में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल छत की बालकनी में खड़े होकर बहुत ही बुरी तरीके से लड़ाई कर रहा था। इसके बाद लड़ते-लड़ते दोनों का बैलेंस बिगड़ जाता है।

बालकनी से नीचे गिर जाता है कपल

बैलेंस बिगड़ने के बाद कपल बहुत बुरी तरह से बालकनी से सीधे नीचे गिर जाता है। कपल सीधा सड़क पर गिरता है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, वह बहुत ही ज्यादा भयावह है। वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए हैं। आप देख सकते हैं दोनों न जाने किसी बात पर झगड़ा कर रहे होते हैं। दोनों एक-दूसरे में गुत्थम-गुत्था होते हैं और जमकर मारपीट कर रहे होते हैं। इसके बाद उनका बैलेंस बिगड़ता है और वह लड़ते-लड़ते छत की बालकनी में लगी रेलिंग से टकराते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में यही चीज सबसे भयावह होती है। रेलिंग से टकराने के बाद दोनों अपना बैलेंस संभाल नहीं पाते हैं और रेलिंग टूट जाती है। इसके बाद दोनों के दोनों सड़क पर जा गिरते हैं। आप देख सकते हैं कि पुरुष पीठ के बल गिरते समय कार से टकराता है। वहीं महिला मुंह के बल गिरती है। जैसे ही दोनों नीचे गिरते हैं, वहां खड़ी गाड़ियों के हॉर्न अपने आप बजने लगते हैं। वीडियो रूस के सेंट पीटर्सबर्ग का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्सीडेंट के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया जाता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article