Tractor Accident Funny Video: कभी-कभी कुछ घटनाएं देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें देखने के बाद भी आंखों पर भरोसा नहीं होता। उसे बार-बार देखा जाता है और खास बात यह है कि इन घटनाओं (Viral Video) को देखने के बाद हंसी भी खूब आती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन सी घटनाएं हैं, जिन्हें देखने के बाद हंसी आ जाती हो। कुछ ऐसा ही है ये ट्रैक्टर के एक्सीडेंट वाला वीडियो। आप भी देखिए...
ट्रैक्टर की मौत का मजेदार वीडियो (Photo Credit - Instagram)
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति ट्रैक्टर चलाते हुए गांव के मिट्टी वाले रास्ते निकल कर रोड तक आ रहा है। रोड पर आते ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार की कार उसे धक्का मारती है और पलक झपकते ही उस ट्रैक्टर का इंजन गायब हो जाता है। यह घटना इतनी तेज होती है कि ट्रैक्टर के ड्राइवर को भी समझ नहीं आता। ट्रैक्टर पर काफी लोग भी सवार होते हैं लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आती। पहले तो आप इस वीडियो (Funny Video) को देखेंगे तो शायद आपको समझ ही न आए। लेकिन दो तीन बार देखने पर इस मजेदार वीडियो (Funny Viral Video) की कहानी आपको समझ आएगी। यह वीडियो इतना फनी है कि आप देखते देखते हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।
ट्रैक्टर के एक्सीडेंट का फनी वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल (Instagram Viral Post) हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कहा 'इस एक्सीडेंट में मौत ट्रैक्टर की हुई'। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि यह ऑटो ब्रेक वाला ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर के इस वायरल वीडियो (Trending Video) पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और इस वीडियो को हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं। वायरल हो रहे इस फनी और मजेदार वीडियो को आप 'ramankumar6972' पर देख सकते हैं। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
