Viral Video: समुद्र की गहराइयों में बहुत सारे खूंखार जीव-जन्तु रहते हैं। कुछ तो इतने खतरनाक और खूंखार होते हैं कि पल भर में ही इंसानों को जिंदा चबा सकते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपके दिन का चैन छिन जाएगा और रातों की नींद उड़ जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला गोताखोर समुद्र में उतरने ही जा रही थी, इसी बीच एक खूंखार शार्क उस पर हमला कर देती है।इसके बाद जो नजारा दिखता है, वह रूह कंपाने वाला है।
महिला पर झपट्टा मारती है शार्क
वीडियो ने सोशल मीडियो यूजर्स में खौफ पैदा कर दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोताखोर पूरी तरह से तैयार होकर बोट से समुद्र में उतरने ही वाली है। वह जैसे ही पानी में अपने कदम रखने जा रही होती है, वैसे ही उसे कुछ हलचल दिखती है। इसके बाद वह तुरंत अपने पैर पीछे खींच लेती है। तभी पानी में से एक खूंखार शार्क बाहर आती है। वह इतने भयानक तरीके से जबड़ा खोलकर गोताखोर को लपकने की कोशिश करती है, जिसे देखकर गोताखोर की हालत खराब हो जाती है। देखें वीडियो-
ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शार्क (shark) कितनी भयानक हो सकती हैं। वह तो गोताखोर की किस्मत अच्छी होती है कि समुद्र में कूदने से पहले ही उसकी नजर शार्क पर पड़ जाती है। अगर 1 सेकंड भी लेट हो जाती तो शार्क उस महिला गोताखोर को दर्दनाक मौत की नींद सुला देती। शार्क जिस तरह जबड़ा खोलकर हमला करती है, ऐसा लगता है कि वह महिला को कच्चा चबा जाती। हालांकि, बचने के बाद महिला तेजी से बोट पर वापस आ जाती है। सोशल मीडिया यूजर्स महिला को किस्मती बता रहे हैं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
