वायरल न्यूज़

Video: ट्रेन में यात्रियों की भीड़ में उठकर नाचने लगी लड़की, डांस देख याद आ जाएंंगी रश्मिका मंदाना

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 19, 2023, 01:56 PM IST

Girl Dance in Train Video: एक लड़की चलती ट्रेन में पुष्पा फिल्म के गाने 'सामी' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। ट्रेन में बैठे यात्रियों की भीड़ के बीच लड़की का डांस करना लोगों को खूब भा रहा है। कई लोग तो कह रहे हैं कि लड़की ने रश्मिका मंदाना से बेहतरीन डांस किया है।

Image

ट्रेन में लड़की ने किया डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती ट्रेन में नाचने लगी लड़की
  • सामी-सामी गाने पर लड़की का डांस
  • डांस वीडियो के दीवाने हुए लोग

Girl Dance in Train Video: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' को एक साल से ज्यादा हो चुका है। इसके बाद भी फिल्म के गानों का क्रेज खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। आए दिन आपको पुष्पा के गानों पर डांस वीडियो वायरल होते दिख जाएंगे। इसी बीच एक लड़की पुष्पा फिल्म के गाने 'सामी' पर चलती ट्रेन पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आपको फिल्म पर डांस करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की याद आ जाएगी।

लड़की का जबरदस्त डांस वीडियो

लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग न सिर्फ लड़की के डांस की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उसके कॉन्फिडेंस की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लड़की भरे यात्रियों के बीच 'सामी-सामी' गाने पर जोरदार डांस करती दिखाई दे रही है। लोगों की भीड़ के बीच लड़की का डांस करना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर sahKajal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की ब्लैक एंड व्हाइट कलर का टॉप पहनी हुई है। वहीं उसने ब्लू कलर का जींस भी पहना हुआ है। आप देख सकते हैं कि उसके चारों तरफ यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। लोग लड़की के डांस को जमकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वहीं लड़की भी फुल कॉन्फिडेंस में नाचती दिख रही है। लड़की ने डांस के दौरान भरपूर एनर्जी डाल दी है। कई जगह तो वह रश्मिका मंदाना को भी फेल करती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया यूजर्स लड़की के डांस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article