वायरल न्यूज़

Viral Video: योगा है या डराने का तरीका! Yoga के दौरान महिलाओं ने की ऐसा हरकत, यूजर्स बोले - ऐसा पहली बार

एक्स पर योगा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं योगा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान महिलाओं ने कुछ ऐसी अजीबगरीब हरकत की, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

महिलाओं ने किया डराने वाला योगा (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिलाओं ने की अजीबोगरीब हरकत
  • योगा के दौरान किया ये काम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Ajab Gajab Yoga Viral Video: योगा के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में कई बार कुछ ऐसे नजारे भी दिख जाते हैं, जो वाकई खतरनाक होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। इस वीडियो में आपको कुछ महिलाएं नजर आएंगी, जिनका योगा देख आप चक्कर खा जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको कुछ महिलाएं फिजिकल एक्टिविटी करती दिख रही है। इस दौरान योगा सीखाने वाली एक महिला ने ऐसा खतरनाक चीज किया, जिसे देख सारी महिलाओं ने भी दोहरा दिया। अब ये नजारा कोई और देखेगा तो माथा पीटने लगेगा। ऐसा लग रहा है जैसे ये महिलाएं योगा नहीं बल्कि किसी को डराने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में लोग भी इनके इस वीडियो पर काफी मौज ले रहे हैं।

महिलाओं ने किया अजोबीगरीब योगा

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मार्केट में ये कौन सा नया योगासन आया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अब जाकर सही चीज लॉन्च हुआ है। बता दें, इस वीडियो को '@BapuDaLadla' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 4900 से अधिक व्यूज आ चुके हैं और काफी लोगों ने लाइक भी किया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article