Viral Video: अंडे के अंदर छिपा था बड़ा राज, फोड़ते ही निकला ऐसा खजाना, देखकर किसी को नहीं हुआ यकीन

सोशल मीडिया पर एक अंडा आकार का पत्थर नजर आ रहा है, जिसे फोड़ते ही उसमें से सोने-चांदी का खजाना निकला। आप भी इस वीडियो को देख चौंक जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंडे में छिपा था गहरा राज
  • फोड़ने पर निकला खजाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Treasure Hidden Inside Stone: इतिहास कितना गहरा है, इस बात का अंदाजा इतिहासकार भी सही से नहीं लगा पाए। इसने अपने अंदर कितना कुछ समेटा हुआ है, इसके बारे में कोई नहीं जानता। अक्सर सुनने और देखने को मिलता है कि किसी स्थान पर खुदाई में पुराने साक्ष्य मिले। कहीं-कहीं पर तो लोगों को खजाना भी मिलता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंडे के आकार का एक पत्थर दिखाई दे रहा है, जिसके अंदर एक ऐसा राज छिपा था, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अंडे की तलाश करता है। ये अंडा पत्थर का होता है, जिसे फोड़ने पर उसे खजाना मिलता है। उसमें सोने की मूर्ति और कड़ा प्राप्त होता है। इतना ही नहीं, उसके अंदर बहुत सारी सोने-चांदी की चीजें होती हैं, जो काफी एंटीक लगती है। ऐसे में लोगों का कहना है कि ये सारी चीजें काफी प्राचीन है और किसी न किसी सभ्यता से इसका नाता है।

End of Feed