Video: हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप कहेंगे कि 'किस्मत हो तो ऐसी'।वीडियो में आप देख सकते हैं कि भीषण लैंडस्लाइड में भी कार सवार को एक खरोंच तक नहीं आती है।
वीडियो रामपुर के तकलेच से सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुक्रवार के दिन सड़क पर पहाड़ का हिस्सा गिर जाता है। इस दौरान एक गाड़ी लैंड स्लाइड की चपेट में आ जाती है। वीडियो में देखकर पहली नजर में ऐसा लगता है कि लैंडस्लाइड में कार दब जाएगी और कार चालक की मौत हो जाएगी। देखें वीडियो-
हालांकि, यहीं पर कार चालक सूझबूझ दिखाता है और बड़ा हादसा होने से बच जाता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही पहाड़ सड़क पर गिरता है, कार चालक अपनी गाड़ी बैक करने लगता है। वह काफी तेजी से अपनी कार को पीछे करता है। इससे बड़ा हादसा टल जाता है और चालक को खरोंच भी नहीं आती है। हालांकि, उसकी गाड़ी को काफी नुकसान हो जाता है, लेकिन उसकी जान बच जाती है। इस घटना का वीडियो सामने खड़े एक व्यक्ति ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
