वायरल न्यूज़

Nagin Dance: हल्दी रस्म के बीच अचानक लड़का करने लगा नागिन डांस, बीन की धुन सुन रिश्तेदार भी हो गए बेकाबू

इंस्टाग्राम पर नागिन डांस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके अंदर का भी डांसर जाग उठेगा। देखिए ये मजेदार वीडियो..

Image

हल्दी रस्म में लड़के ने किया खतरनाक नागिन डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हल्दी रस्म में लड़के ने किया नागिन डांस
  • बीन की धुन पर रिश्तेदार भी मस्तमगन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Nagin Dance Viral Video: शादी या पार्टी में तो आप लोग आते-जाते रहते होंगे। इस दौरान डीजे पर डांस भी किया होगा। इसमें नागिन डांस काफी फेमस है, जिसके आगे कोई भी फंक्शन अधूरा माना जाता है। डीजे पर नागिन धुन बजाते हुए कई लोगों के डांस निकल जाते हैं। काफी डांस तो खूब वायरल भी होते हैं लेकिन कुछ को देखकर इतनी हंसी आती है कि रोकने से भी नहीं रुकती है। ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक नागिन धुन पर कमाल का डांस कर रहा है, जिसे देखने के बाद रिश्तेदारों को भी डांस का बुखार चढ़ जाता है और वे सभी भी नागिन डांस करने लगते हैं। इस दौरान लड़के का डांस देख आप उससे नजर नहीं हटा पाएंगे। इसके डांस के आगे आपको फिल्मों की नागिन भी फेल नजर आएंगी। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स काफी लाइक्स कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

हल्दी रस्म में लड़के ने किया खतरनाक नागिन डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसके आगे असली नागिन भी फेल हैं। इस वीडियो को अब तक 1.82 लाख से अधिक बार लाइक किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'himanshurajoriyaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article