Animal Fight Video: जंगल का एक नियम है कि यहां जिंदा रहने के लिए आपको अपना दमखम दिखाना पड़ता है। अन्यथा कोई बड़ा और ताकतवर जानवर आपको मारकर खा जाएगा। सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो साउथ अफ्रीका के जंगल का है। इस वीडियो में एक तेंदुआ किसी बबून का शिकार कर लेता है। इसके बाद बंदरों का झुंड जो करता है, वह बेहद ही अविश्वसनीय है।आपने शायद ही इससे पहले ऐसा कोई वीडियो देखा होगा।
जानवरों की लड़ाई (यूट्यूब)
पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक तेंदुआ जंगल में एक बबून का शिकार कर लेता है। इसके बाद दर्जनों बबून बदला लेने के लिए निकल पड़ते हैं। आप देख सकते हैं कि बबून का झुंड तेंदुए पर बुरी तरह टूट पड़ता है। दरअसल, बबून का शिकार करने के लिए तेंदुआ एक झाड़ी में छिपा होता है। इस दौरान बबून का झुंड उस ओर आ रहा होता है। तेंदुआ घात लगाकर एक बबून का शिकार कर लेता है। इसके बाद बबून का झुंड गुस्से में आ जाता है और वह बदला लेने के लिए आक्रोशित हो जाता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि अपने साथी की मौत का बदला लेने के लिए तेंदुए पर बबून का झुंड टूट पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ तेंदुआ अपने ताजे शिकार को खाने की कोशिश में होता है। इसके बाद बबून का झुंड उसे घेर लेता है और ऐसा सबक सिखाता है कि शिकारी को अपना शिकार छोड़कर जान बचाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागता है। दुख की बात यह थी कि बबून का झुंड अपने साथी की जान नहीं बचा पाता है।
