वायरल न्यूज़

Video: बिकिनी पहन खूंखार जानवर के साथ घूमने निकली खूबसूरत हसीना, देखें फिर क्या हुआ

Viral Video: हैरान करने वाली बात यह है कि चीते के साथ भी लड़की फुल टशन में नजर आ रही है। इस दौरान उसे खूंखार जानवर का जरा भी खौफ न​​​​जर नहीं आ रहा है। लग ही नहीं रहा है कि लड़की इस जानवर से थोड़ा भी डर रही है।

Image

चीते के साथ लड़की (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही खौफनाक वीडियो देखने को मिल रहा है। यह वीडियो एक खूबसूरत हसीना और एक खूंखार जानवर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह खूबसूरत हसीना बिकिनी पहनकर एक खूंखार जानवर के साथ घूमने निकली है। इस दौरान लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

रूह कंपाने वाला वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, वीडियो में दिख रहा खूंखार जानवर एक चीता है। आप देख सकते हैं कि एक लड़की बिकिनी पहनी नजर आ रही है। वह यहां-वहां घूम रही है, इस दौरान उसके साथ एक चीता है। चीते की गर्दन में एक जंजीर बंधी हुई है। देखा जा सकता है कि लड़की ने चीते की गर्दन में पड़ी जंजीर अपने हाथ में पकड़ा हुआ है। बता दें कि लड़की जिस जगह घूम रही है, वह एक पिंजरा है। पिंजरे के अंदर खूबसूरत लड़की का यह अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चीते के साथ भी लड़की फुल टशन में नजर आ रही है। इस दौरान उसे खूंखार जानवर का जरा भी खौफ नजर नहीं आ रहा है। लग ही नहीं रहा है कि लड़की इस जानवर से थोड़ा भी डर रही है। वायरल हो रही वीडियो में दिख रही लड़की का नाम सिधिका शर्मा है, जो एक आर्टिस्ट हैं। सिधिका शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article