वायरल न्यूज़

Video: पाकिस्तान की हार के बाद भड़की 'खूबसूरत' फैन, बोली- एक ही दिल है कितनी बार तोड़ोगे

Viral Video: वीडियो में पाकिस्तानी फैन टोकरी भर-भरकर अपनी टीम को गुस्सा दिखा रही है। वीडियो में यह फैन अपनी टीम को जमकर ताने मार रही है और अपना खीझ प्रकट कर रही है।

Image

पाक टीम पर भड़की फैन (ट्विटर)

Viral Video: टी20 विश्व कप 2024 के शुरुआती मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को क्रिकेट की नौसिखिया टीम अमेरिका ने सुपर ओवर में करारी हार दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के फैंस का गुस्सा भड़क उठा। सोशल मीडिया पर कई पाकिस्तानी फैंस अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। इसी क्रम में एक फैन ने पाकिस्तानी टीम को ऐसी लताड़ लगाई। जिसे अगर पाकिस्तान की टीम के मेंबर्स देख लें तो उनका माथा खराब हो जाए।

पाक टीम को जमकर सुनाई खरी-खोटी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के @div_yumm अकाउंट पर एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी फैन टोकरी भर-भरकर अपनी टीम को गुस्सा दिखा रही है। वीडियो में यह फैन अपनी टीम को जमकर ताने मार रही है और अपना खीझ प्रकट कर रही है। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि यह पाकिस्तानी फैन अपनी टीम से बहुत ही ज्यादा निराश है। देखें वीडियो-

वीडियो में पाकिस्तानी फैन अपना गुस्सा जाहिर करते हुए पूछ रही है, ‘एक ही दिल है, और कितनी बार तोड़ेंगे!’ यह लड़की आगे कहती है कि पाकिस्तानी टीम अब जीतती कम है और हारती ज्यादा है। हम हमेशा अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए मौजूद हैं, लेकिन टीम कब अच्छा परफॉर्म करेगी।' लड़की टीम के लोगों को खरी-खोटी सुनाती हुई कह रही है कि टीम सिर्फ बातें करती है लेकिन कुछ कर के नहीं दिखाती। इस वीडियो को लोग जमकर देख और पसंद कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article