Viral Video: जापान की सड़कों पर साड़ी पहन निकली भारतीय महिला, खूबसूरती देख दंग रह गए जापानी

सोशल मीडिया पर एक भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह साड़ी पहनकर जापान की सड़कों पर टहलती नजर आ रही है। इस दौरान जापान के लोग महिला की तस्वीर खींचते नजर आए।

KEY HIGHLIGHTS
  • जापानी सड़कों पर टहलती दिखी महिला
  • साड़ी पहन घूमने निकली थी महिला
  • महिला को देखते रह गए जापानी

Indian Woman Walks On Japanese Streets: भारतीय पहनावे की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं होती, इसके दीवाने विदेशों में भी खूब हैं। इसका जीता जागता उदाहरण आप इस वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं। इसमें आपको एक महिला दिखाई देगी, जो जापान की सड़कों पर टहलती हुई नजर आ रही है। इस दौरान महिला ने एक नीले रंग की साड़ी पहन रखी है। इसके साथ ही महिला ने नेकलेस ब्लाउज भी पहन रखा है, जो उस पर बेहद प्यारी लग रही है।

Indian Woman Walks On Japanese Streets

जापान की सड़कों पर भारतीय महिला ने बिखेरा जलवा (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

End of Feed