वायरल न्यूज़

Jugaad का ऐसा खेल, बोतल में रखा पानी भी हो जाए ठंडा, यकीन ना आए तो ये वीडियो देख लीजिए

इंटरनेट पर एक महिला का जुगाड़ वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी बिना फ्रीज के पानी ठंडा कर सकते हैं। महिला का ये तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Image

बिना फ्रीज के पानी ठंडा करने का उपाय (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिना बिजली के पानी होगा ठंडा
  • महिला ने कमाल का देसी जुगाड़
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad To Cool Water: इंटरनेट पर जुगाड़ की भरमार देखी जाती है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसके बाद इंसान का माथा ही घुम जाता है। हाल ही में एक जुगाड़ वाला वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किया गया है, जिसे देखने के बाद आप अपना सिर खुजाने लगेंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक महिला ने पानी ठंडा करने की ऐसी तरकीब बताई है, जिसके बाद से आपको फ्रीज की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही आपको किसी प्रकार का कोई बिजली का बिल देना पड़ेगा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक देसी महिला नजर आ रही है, जिसने पानी ठंडा करने के लिए ऐसा जुगाड़ बताया है, जिसके बाद से फ्रीज बेचने वालों के लिए घाटे का सौदा हो सकता है। इस ट्रिकी हैक से महिला महज 10-15 मिनट में पानी के बोतल को आसानी से ठंडा कर लेती है। इसके लिए बिजली भी नहीं लगती, ये बिल्कुल नेचुरल है। पानी ठंडा करने के लिए महिला पानी के बोतल को पेड़ से बांधकर लटका देती है, इस बोतल में एक गिला कपड़ा भी लपेटती है। इसके बाद हवाओं से ये पानी कुछ ही देर में एकदम ठंडा हो जाता है।

बिना फ्रीज के पानी ठंडा करने का उपाय

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए महिला के इस जुगाड़ वाले वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी लाइक किया जा रहा है। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि बोलने और समझाने का तरीका बहुत ही क्लियर है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि काफी बढ़िया तरीका है। बता दें, इस वीडियो को 'divyasinha266' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article