वायरल न्यूज़

Viral Video: जापान की सड़कों पर साड़ी पहन निकली भारतीय महिला, खूबसूरती देख दंग रह गए जापानी

सोशल मीडिया पर एक भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह साड़ी पहनकर जापान की सड़कों पर टहलती नजर आ रही है। इस दौरान जापान के लोग महिला की तस्वीर खींचते नजर आए।

Image

जापान की सड़कों पर भारतीय महिला ने बिखेरा जलवा (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जापानी सड़कों पर टहलती दिखी महिला
  • साड़ी पहन घूमने निकली थी महिला
  • महिला को देखते रह गए जापानी

Indian Woman Walks On Japanese Streets: भारतीय पहनावे की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं होती, इसके दीवाने विदेशों में भी खूब हैं। इसका जीता जागता उदाहरण आप इस वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं। इसमें आपको एक महिला दिखाई देगी, जो जापान की सड़कों पर टहलती हुई नजर आ रही है। इस दौरान महिला ने एक नीले रंग की साड़ी पहन रखी है। इसके साथ ही महिला ने नेकलेस ब्लाउज भी पहन रखा है, जो उस पर बेहद प्यारी लग रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में महिला साड़ी पहनकर जापान की सड़कों पर घूमने के निकली थी। अब भाई भारतीय नारी, ऊपर से साड़ी..कॉम्बिनेशन तो कमाल का होगा ही। ऐसे में था क्या, उसकी सुंदरता देख सभी जापानी देखते रह गए और तुरंत जेब से मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बनाने लगे। वीडियो में नजर आने वाली महिला का नाम माही शर्मा है, जिसका कहना है कि उसने ऐसा सोचा ही नहीं था कि उसके साड़ी पहनकर निकलने जापानीज लोग इतने शॉक्ड होंगे। वीडियो में दिखने वाला ये नजारा टोक्यो का है।

जापान की सड़कों पर भारतीय महिला ने बिखेरा जलवा

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो पर महिला के स्लीव वाली ब्लाउज न पहनने पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है दीदी ब्लाउज पहनना भूल गईं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अगर आपने ब्लाउज पहनी होती है तो कमाल की दिखतीं। बता दें, इस वीडियो को 'maahieway' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 4.24 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article