वायरल न्यूज़

Stunt Video: स्केटबोर्ड के साथ स्टंट करना पड़ा भारी, करतब दिखाते हुए पापा की परी का गिरी धड़ाम

एक्स पर स्टंट का बहुत ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्केटबोर्ड के साथ स्टंट करती नजर आ रही है। लेकिन इस दौरान लड़की का स्टंट करना उसे बहुत भारी पड़ जाता है। देखें वीडियो..

Image

स्केटबोर्ड से स्टंट करना पड़ा भारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने किया स्केटबोर्ड के साथ स्टंट
  • स्टंट देख कांप उठेंगे आप
  • स्टंट के दौरान गिरी लड़की

Skateboard Stunt Viral Video: स्टंट के कई सारे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। ऐसे में कुछ वीडियो में काफी आसानी से लोग स्टंट को कर लेते हैं लेकिन कई बार स्टंट करना लोगों के लिए जान जोखिम में डालने के बराबर हो जाता है। लड़कियों के भी कई सारे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसमें उनका स्टंट काफी तारीफ वाला भी होता है। लेकिन इस बार एक लड़की के ऐसे स्टंट का वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप भी कांप जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की स्कैटबोर्ड के साथ स्टंट करती नजर आ रही है, जिसमें वह सीढ़ी से नीचे उतरने के लिए किनारे पर बैठने वाले स्थान पर स्कैटबोर्ड चढ़ाने की कोशिश करती है और स्टंट करके नीचे उतरना चाहती है लेकिन वह लड़की स्टंट के दौरान गिर पड़ती है। ऐसे में पापा की परी का ये खतरनाक वीडियो किसी को भी दहला सकता है।

स्केटबोर्ड से स्टंट करना पड़ा भारी

सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यह बहुत ही खतरनाक और डरावना है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कहीं दीदी की हड्डी ना टूट गई हो। बता दें, इस वीडियो को '@SinghKinngSP' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article