Viral: ताजमहल के सामने कुछ यूं प्यार लुटाती दिखी विदेशी लड़की, कहा - भारत मत आना!

इंस्टाग्राम पर एक विदेशी लड़की का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ताजमहल के सामने डांस करती नजर आ रही है। इस पोस्ट के कैप्शन को पढ़कर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी लड़की का ताजमहल के सामने डांस
  • कैप्शन में लिखी दिल जीतने वाली बात
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance In Front Of Taj Mahal: कहते हैं भारत की सुंदरता के बारे में जितना लिखा जाए, उतना कम ही है। यहां आपको 50 डिग्री से लेकर माइनस तापमान वाली सारी जगहें देखने को मिल जाएंगी। यहां सुंदर महल हैं तो मंदिर भी। यहां सुंदर झरने हैं तो हरी-भरी पहाड़ी। सदाबहार वन है या रोमांचक जंगल ट्रैक भी। ऐसा ना सिर्फ भारतीय कहते हैं बल्कि यहां आने वाले विदेशी भी भारत का कुछ ऐसा ही बखान करते हैं।

Foreigner lady dance

विदेशी लड़की ने किया ताजमहल के सामने डांस (Instagram)

हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक विदेशी लड़की ताजमहल के सामने डांस करती नजर आ रही है। डांस का वीडियो पोस्ट करते हुए विदेशी लड़की ने कैप्शन में लिखा है कि भारत मत आना। दरअसल, ये उसका भारत के प्रति प्यार है, जिसे लेकर उसने ऐसा लिखा है। कैप्शन में लिखा गया है कि जब तक आप उम्र भर के रोमांच के लिए तैयार न हों, भारत की यात्रा न करें।

End of Feed