वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: कंपनी ने ले-ऑफ करने के लिए खेला ऐसा खेल, यूजर्स बोले- किसी भी एम्प्लॉई के साथ ना हो

एक कंपनी ने अपने एम्प्लॉई को ये कहकर निकाल दिया कि वह ऑफिस के समय में नेटफ्लिक्स पर लूडो किंग खेल रहा था। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि भगवान करें, ऐसा किसी के साथ ना हो।

Image

लूडो खेलने पर कंपनी ने निकाला (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नेटफ्लिक्स पर खेल रहा था लूडो किंग
  • कंपनी ने सीसीटीवी में देख कर दिया फायर
  • मेल देख हो जाएंगे इमोशनल

Ajab Gajab Employee Lay-Off: एक कॉर्पोरेट एम्प्लॉई किसी कंपनी को ना सिर्फ अपना वक्त देता है बल्कि अपना पूरा अनुभव भी उसके काम में लगा देता है। इसके बदले उसे क्या मिलता है, सिर्फ ले-ऑफ। ये हम नहीं कह रहे हैं, ये कहना इस वायरल पोस्ट का। जहां एक एम्प्लॉई को ऐसा बहाना देकर निकाल दिया गया, जिसकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में एक मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि एम्प्लॉई ऑफिस के समय में नेटफ्लिक्स पर लूडो किंग खेल रहा था। इसीलिए उसका ले-ऑफ किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक में एचआर टीम उससे संपर्क करेगी और उसका नोटिस पीरियड शेड्यूल करेगी। इस पर लोगों का कहना है कि एक एम्प्लॉई काम करते-करते थक जाता है तो थोड़ा रिलैक्स करने के लिए रील्स या कोई गेम खेल लेता है। ऐसे में उसका ले-ऑफ करना सही नहीं है।

लूडो खेलने पर कंपनी ने निकाला

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट पर काफी लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भगवान करें, ऐसा किसी के साथ ना हो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आप कितना भी कंपनी के लिए कर लो, लेकिन कंपनी निकालने से पहले आपके बारे में एक बार भी नहीं सोचेगी। बता दें, इस पोस्ट को 'dekhbhai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 28 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article