Animal Video: दीवार चढ़ने के लिए कुत्ते ने लगाया ऐसा दिमाग, देखकर माथा पकड़ लेंगे

ट्विटर पर एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ता दीवार चढ़ रहा है। उसका दिमाग देख आप भी चक्कर खा जाएंगे। ऐसा आपने सिर्फ फिल्मों में ही देखा होगा।

Dog Climbing Wall Viral Video: इंटरनेट पर जानवरों के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ तो इतने जबरदस्त होते हैं, जिसे देखने के बाद मजा आ जाता है। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। ये वीडियो (Viral Video) एक कुत्ते का है, जिसमें वह दीवार चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कुत्ते की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

Dog Climbing Wall Viral Video

दीवार पर चढ़ते हुए कुत्ते का वायरल वीडियो (फोटो साभार - ट्विटर)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप एक कुत्ते को देख सकते हैं, जो करीब 6-8 फीट की दीवार पर चढ़ने के लिए एक पेड़ का सहारा लेता दिखाई दे रहा है। इस दौरान कुत्ते ने अपना दिमाग लगाते हुए दीवार से लगे पेड़ की मदद से ऊपर चढ़ जाता है और फिर रोड पर पहुंचने के बाद टहलने निकल जाता है। ऐसे में लोगों को कुत्ते का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

End of Feed