वायरल न्यूज़

अजब: 58 साल का बुजुर्ग शख्स देने आता था खाना, उसी के प्यार में पड़ गई 16 साल की लड़की

Ajab Prem Ki Gajab Kahani: निकेशा ने बताया कि ज्यादातर उसका खाना एक ही डिलीवरी बॉय लेकर आता था। इस शख्स का नाम डिमिट्रिओस फोटिस था। तब वह 58 साल के थे। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों एक-दूसरे को पहचानने लगे थे।

Image

अनोखा प्यार (ट्विटर)

Ajab Prem Ki Gajab Kahani: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। कई बार लोगों को ऐसे शख्स से प्यार हो जाता है, जिसके बारे में जानकर लोगों को यकीन नहीं होता है। इंग्लैंड की एक 16 साल की लड़की को ऐसे ही एक 58 साल के शख्स से प्यार हो गया। 16 साल की इस लड़की ने अपने से 42 साल बड़े शख्स को अपना बॉयफ्रेंड बनाया। हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की उस शख्स को दिल दे बैठी, जो उसे खाना डिलीवर करने आता था।

डिलीवरी बॉय को दिल दे बैठी लड़की

द सन की खबर के अनुसार, इंग्लैंड के ग्रेट यारमाउथ की रहने वाली निकेशा ने हाल ही में अपने टिकटॉक अकाउंट पर अपनी अनोखी लव स्टोरी के बारे में बताया। निकेशा ने बताया कि आज से दो साल पहले वह एक रेस्टोरेंट में वेट्रेस का काम करती थी। जब रात में वह अपने घर पहुंचती थी, तो काफी ज्यादा थक जाती थी। इसके बाद उसके अंदर खाना बनाने की हिम्मत नहींं होती थी। इसलिए वह अक्सर बाहर से खाना ऑर्डर करके मंगवाती थी और खाती थी।

लड़की से 42 साल बड़ा था डिलीवरी बॉय

निकेशा ने बताया कि ज्यादातर उसका खाना एक ही डिलीवरी बॉय लेकर आता था। इस शख्स का नाम डिमिट्रिओस फोटिस था। तब वह 58 साल के थे। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों एक-दूसरे को पहचानने लगे थे। कई बार ऑर्डर उसी रेस्टोरेंट का होता, जिस जगह निकेशा काम करती थी। इस दौरान भी दोनों की वहां मुलाकात हो जाती थी। धीरे-धीरे निकेशा को डिमिट्रिओस से इतना अधिक प्यार हो गया कि वह उसे देखे बिना रह नहीं पाती थी। इसके बाद उसने डिमिट्रिओस को प्रपोज कर दिया। डिमिट्रिओस ने भी निकेशा का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया और दोनों प्यार के पंछी बन बैठे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article