वायरल न्यूज़

Animal Video: दीवार चढ़ने के लिए कुत्ते ने लगाया ऐसा दिमाग, देखकर माथा पकड़ लेंगे

ट्विटर पर एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ता दीवार चढ़ रहा है। उसका दिमाग देख आप भी चक्कर खा जाएंगे। ऐसा आपने सिर्फ फिल्मों में ही देखा होगा।

Image

दीवार पर चढ़ते हुए कुत्ते का वायरल वीडियो (फोटो साभार - ट्विटर)

Dog Climbing Wall Viral Video: इंटरनेट पर जानवरों के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ तो इतने जबरदस्त होते हैं, जिसे देखने के बाद मजा आ जाता है। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। ये वीडियो (Viral Video) एक कुत्ते का है, जिसमें वह दीवार चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कुत्ते की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप एक कुत्ते को देख सकते हैं, जो करीब 6-8 फीट की दीवार पर चढ़ने के लिए एक पेड़ का सहारा लेता दिखाई दे रहा है। इस दौरान कुत्ते ने अपना दिमाग लगाते हुए दीवार से लगे पेड़ की मदद से ऊपर चढ़ जाता है और फिर रोड पर पहुंचने के बाद टहलने निकल जाता है। ऐसे में लोगों को कुत्ते का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

दीवार पर चढ़ते हुए कुत्ते का वायरल वीडियो

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कुत्तों का दिमाग इंसानों से ज्यादा चलता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये तो एकदम ट्रेंड कुत्ता है। बता दें, इस वीडियो को '@Rainmaker1973' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 39 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article