Dog Rescues Baby Viral Video: इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देख आप दहल जाएंगे। वीडियो एक बच्चा बाढ़ में फंसा हुआ नजर आ रहा है। आसपास दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा है। नजारा बिल्कुल कंपाने वाला है। मानिए ऐसा लग रहा है जैसे ईश्वर भी बच्चे के साथ कोई खेल, खेल रहा हो। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसे देख आपकी मुंह से बस एक ही बात निकलेगी कि ऊपर वाले के घर में देर है लेकिन अंधेर नहीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बाढ़ का नजारा दिखेगा, जिसे देख आप कांप उठेंगे। इस वीडियो में एक बच्चा बाढ़ की चपेत में बुरी तरह से फंस जाता है। तभी वहां एक कुत्ता भगवान बनकर आता है और उस बच्चे को बचा के ले जाता है। ये नजारा आपकी आंखों में आंसू ला देगा। वीडियो देख एक बात तो कही जा सकती है कि इंसानों से बेहतर जानवर होते हैं और उनके अंदर इंसानियत भरी होती है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये एआई द्वारा बनाया गया एक वीडियो है।
कुत्ते ने बचाई बाढ़ में फंसे बच्चे की जान
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब तक कई प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि कैमरामैन कभी हेल्प नहीं करता और ना ही कभी मरता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भगवान करें बच्चे सेफ हो। बता दें, इस वीडियो को 'm_facts44' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
