बकरी के प्यार में पड़ गया कुत्ता, फिर उसी के साथ घास भी खाने लगा, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 22, 2024, 11:43 AM IST

Today Funny Video: वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें मांसाहारी कुत्ता शाकाहारी बकरी के साथ घास खाते हुए कैमरे में कैद हुआ है। मजेदर है कि नेटिजन्स ने इसकी अलग-अलग वजह बताई हैं जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देंगी।

Today Funny Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है, यकीनन हमारे होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। अभी एक ऐसा ही दिमाग घुमाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें बकरियों के झुंड में मौजूद एक कुत्ता उनके साथ घास खाते हुए नजर आया है। माना जाता है कि बकरियों को प्रमुख आहार ही घास है, मगर मांसाहारी जानवर कुत्ता घास खाए ये बात किसी को हजम नहीं होती। ऐसे में बकरी के साथ घास खाते हुए कुत्ते का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

घास खाता दिखा कुत्ता

नेटिजन्स जमकर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने डॉगी को वेजिटेरियन बताया है तो किसी ने इसे प्यार का चक्कर बताया गया। एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि शाकाहारी लड़की से प्यार होता है तो ऐसा ही होता है। एक यूजर ने वीडियो को मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, 'घरवाले नहीं मानेंगे।' वहीं वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि खेतों में बकरियों का झुंड घास खा रहा है। इसमें घास खाते हुए एक बकरी सबका ध्यान खींचती है। इसी बकरी के करीब में है डॉगी है जो उसे बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। डॉगी इसके उलट बकरी के साथ ही घास खाता हुआ नजर आता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को हंसने पर मजूब कर देगा।

End of Feed