वायरल न्यूज़

Video: इस देश में बिल में रह रहे थे लोग, जैसे ही अंदर पहुंची विदेशी लड़की नजारा देख उड़ गए होश

Viral Video: एक विदेशी लड़की कुछ महीने पहले अफगानिस्तान गई थी। इस दौरान वह पहाड़ी इलाकों में बसे सैकड़ों साल पुराने खंडहरों को देखने पहुंची थी। वहां लड़की ने जो देखा उसके होश उड़ गए।

Image

अफगानिस्तान का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान का वीडियो आया सामने
  • विदेशी इंफ्लुएंसर ने डाला वीडियो
  • वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो एक विदेशी इंफ्लुएंसर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में इंफ्लुएंसर बता रही है कि वह अफगानिस्तान घूमने गई थी। इस दौरान वह अफगानिस्तान के एक पहाड़ी इलाके में घूम रही थी। घूमते हुए लड़की को कई गुफाएं नजर आईं। लड़की ने बताया कि इन गुफाओं के भीतर लोग रह रहे थे।

वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की अपना कैमरा लेकर एक औरत के घर के अंदर घुसती है। इसके बाद अंदर उसे जो नजारा दिखता है, उसने लड़की के होश उड़ा दिए। वीडियो शेयर करने वाली लड़की का नाम वैलेरी है, जिसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @journeyious पर यह वीडियो शेयर किया है। लड़की कुछ महीने पहले अफगानिस्तान गई थी। इस दौरान वह पहाड़ी इलाकों में बसे सैकड़ों साल पुराने खंडहरों को देखने पहुंची थी। देखें वीडियो-

इस दौरान लड़की को पहाड़ों पर गुफाएं नजर आई, जहां लोग सैकड़ों साल पुरानी गुफाओं में रह रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गुफाओं में लोगों ने पूरा घर बसा रखा था। इसमें औरतें-बच्चे रहते दिखाई दे रहे हैं। एक अफगान परिवार ने लड़की को अपने घर में आमंत्रित किया। जब लड़की अंदर पहुंची तो उसने देखा कि गुफा में किसी तरह की कोई सुख-सुविधा नहीं थी। यहां तक कि दरवाजे के रूप में उन्होंने पॉलीथीन का पर्दा लगाया हुआ था। इस वीडियो को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article