वायरल न्यूज़

Video: दुल्हन निकली सबसे बड़ी चोरनी, जयमाला की स्टेज पर ही दूल्हे के हाथ से उड़ा दी नोट

Dulha Dulhan Video: दुल्हन खुद को मिली नोट अपने पास रखती है, लेकिन दूल्हे को मिली नोट पर उसकी नजर होती है। इसके बाद वह सबके सामने ही दूल्हे के हाथ से नोट लूट​ने लगते हैं।

Image

दुल्हन निकली चोरनी (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादी समारोह के वीडियो की भरमार है। हर दिन इंटरनेट पर कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसे देखकर यूजर्स सोच में पड़ जाते हैं। शादी के वो वीडियो ज्यादा देखे और पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप दुल्हन को सबसे बड़ी चोरनी कहने लगेंगे। आपको जानकर ही हैरानी होगी कि दुल्हन जयमाला के स्टेज पर ही चोरी करती दिखाई देती है।

दूल्हे के हाथ से नोट लूटते दिखी दुल्हन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन जयमाला की स्टेज पर बैठे हैं। जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है और अब दोस्तों और रिश्तेदारों का फोटो खिंचवाने का कार्यक्रम चल रहा है। आप देख सकते हैं कि फोटो सेशन के दौरान कुछ रिश्तेदार दूल्हा और दुल्हन को नेग के रूप में नोट देते हैं। देखा जा सकता है कि दुल्हन तो खुद को मिली नोट अपने पास रखती है, लेकिन दूल्हे को मिली नोट पर उसकी नजर होती है। इसके बाद वह सबके सामने ही दूल्हे के हाथ से नोट लूटने लगते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद एक बार के लिए आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। आपने शायद ही स्टेज पर किसी दुल्हन को ऐसा करते देखा होगा। वीडियो देखकर यूजर्स दुल्हन को सबसे बड़ी चोरनी कहने लगे हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन बड़ी सफाई से दूल्हे के हाथ से नोट उड़ाने की कोशिश करती है। हालांकि दुल्हन की किस्मत खराब थी, क्योंकि वहां पर कैमरा चल रहा था। इससे दुल्हन की सारी करतूत कैमरे में कैद हो जाती है। वीडियो को desi_patrkar_dharmu_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article