वायरल न्यूज़

Video: कपड़ा निचोड़ने के लिए लड़की ने निकाली जबरदस्त टेक्निक, लोग बोले- पापा की परी का नया अविष्कार

Desi Jugaad Video: वीडियो देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि लोगों के दिमाग में ऐसे आइडिया आते कहां से हैं। दरअसल, महिला को ऐसा ड्रायर चाहिए था, जिससे कपड़ा निचोड़ने के लिए हाथ से मेहनत करनी न पड़े।

Image

देसी जुगाड़ वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कपड़ा निचोड़ने का देसी जुगाड़
  • वीडियो देख सोचने पर होंगे मजबूर
  • आप भी महिला की करेंगे तारीफ

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ के दर्जनों वीडियो देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। बता दें कि देसी जुगाड़ एक ऐसी माध्यम है, जिससे बड़े से बड़ा काम बड़ी आसानी से हो जाता है। देसी जुगाड़ का एक वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। यह देसी जुगाड़ उन महिलाओं और लड़कियों के लिए जिन्हें कपड़े धोकर निचोड़ना बहुत ही कठिन काम लगता है। यह देसी जुगाड़ एक लड़की ने बनाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने कपड़ा निचोड़ना का देसी जुगाड़ बनाया है। इस देसी जुगाड़ के माध्यम से लड़की कपड़े को बहुत ही आसानी से निचोड़ती दिख रही है। वीडियो देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि लोगों के दिमाग में ऐसे आइडिया आते कहां से हैं। वीडियो को Dhakad Couple Goals नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग लड़की की जमकर सराहना कर रहे हैं। देखें वीडियो-

बता दें कि महिला को ऐसा ड्रायर चाहिए था, जिससे कपड़ा निचोड़ने के लिए हाथ से मेहनत करनी न पड़े। इसके बाद महिला ने एक देसी जुगाड़ तैयार किया। महिला ने कपड़े फैलाने वाले तार पर जाली की एक बाल्टी लटकाई हुई है। इसमें वह गीले कपड़े डालती है। फिर इसको रस्सी के सहारे जोर से घुमा देती है। आप देख सकते हैं कि रस्सी के सहारे घूमने के कारण कपड़ों का पानी तेजी से निकलने लगता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article