वायरल न्यूज़

Video: रोमांच के चक्कर में अपनी प्रेमिका को खतरनाक डेट पर ले गया प्रेमी, फिर जो हुआ देखकर कांप उठेगी रूह

Viral Video: आप देख सकते हैं कि रोपवे केबल के सहारे दो कुर्सियों और एक टेबल को बांधकर हवा में लटकाया गया है। इन कुर्सियों पर कपल बैठा है। इसके बाद दोनों कपल को हवा में ही झूलने के लिए छोड़ दिया जाता है।

Image

कपल की खतरनाक डेट (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा रेस्टोरेंट
  • हवा में झूलकर लंच करता दिखा कपल
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोमांच के चक्कर में एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसी जगह डेट पर लेकर जाता है। जिसके बाद गर्लफ्रेंड भी हैरान रह जाती है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कपल पहाड़ी इलाके में डेट पर पहुंचे थे। इस दौरान वह रोपवे केबल के सहारे हवा में लटककर लंच करते नजर आए। शायद ही आपने इससे पहले ऐसा खौफनाक रेस्टोरेंट देखा होगा।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वीडियोमें कपल जिस तरह हवा में अपनी जान हथेली पर रखकर लटककर लंच करता दिखा, वह लोगों के होश उड़ा रहा है। आप देख सकते हैं कि रोपवे केबल के सहारे दो कुर्सियों और एक टेबल को बांधकर हवा में लटकाया गया है। इन कुर्सियों पर कपल बैठा है। इसके बाद दोनों कपल को हवा में ही झूलने के लिए छोड़ दिया जाता है। आपको बता दें कि कपल सिर्फ शौक-शौक में अपनी जान जोखिम में डालता दिख रहा है। आप देख सकते हैं कि बॉयफ्रेंड का भी डर के मारे बुरा हाल है। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि बॉयफ्रेंड ने डर के मारे अपने एक हाथ से केबल को पकड़ा हुआ है। जबकि महिला टेबल को जोर से पकड़ी दिख रही है।वीडियो देखकर पता चल रहा है कि दोनों की हालत खराब हो रही है। वीडियो देखकर हर किसी की सिट्टी-पिट्टी गुल हो रही है। वीडियो को @Matt_Pinner नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article