वायरल न्यूज़

Video: बारिश में खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाया कपल, छत पर ही हो गया रोमांटिक, वीडियो ने छेड़ दी नई बहस

Couple Kiss in Rain Video: वीडियो में आपको एक कपल अगल-बगल की छतों पर ​​नजर आएंगे। धीरे-धीरे वह कब एक-दूसरे के नजदीक पहुंच जाएंगे पता ही नहीं चलेगा।

Image

कपल किस वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो
  • बारिश में छत पर रोमांस करता दिखा कपल
  • कपल ने खुलेआम छत पर किया एक-दूजे को किस

Couple Kiss in Rain Video: कहते हैं कि बारिश का मौसम प्यास का मौसम होता है और कपल इस मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कपल्स के बीच धारणा यह है कि बारिश का मौसम रोमांटिक अहसास को बढ़ा देती है। आपने कई फिल्मों में बारिश में हीरो-हिरोइन को रोमांस करते देखा होगा। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है। वीडियो एक कपल का है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल हो रही बारिश में छत पर पहुंच जाता है। इसके बाद वह खुली छत पर ही रोमांटिक हो जाता है और फिर ऐसा काम करने लगता है, जिसे देखकर लोगों ने तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दी है। वीडियो देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में आपको एक कपल अगल-बगल की छतों पर नजर आएंगे। धीरे-धीरे वह कब एक-दूसरे के नजदीक पहुंच जाएंगे पता ही नहीं चलेगा। इसके बाद वह ऐसा काम करने लगेंगे, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का और एक लड़की अगल-बगल की छतों पर खड़े हैं। इस बीच बारिश हो रही है। धीरे-धीरे लड़का-लड़की एक-दूसरे के नजदीक आते जाते हैं। इसके बाद लड़की दीवार के उस पास सिर लटकाकर लड़के को किस करने लगती है। इसी बीच कोई अपने मोबाइल पर लड़का-लड़की की यह हरकत रिकॉर्ड कर लेता है। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग लड़का-लड़की का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके विरोध में बातें कर रहे हैं। वीडियो को @veejuparmar नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article