ये तो हद ही हो गई ! टॉयलेट शीट को ही बना दिया चूल्हा, फिर बनाने लगी खाना, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टॉयलेट शीट पर बैठकर खाना बना रही है। ऐसे में यूजर्स उसकी इस हरकत पर काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने की अजीबोगरीब हरकत
  • टॉयलेट शीट पर बनाया खाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Cooking Food On Toilet Sheet Viral Video: इंटरनेट पर काफी बार कुछ ऐसा सामने आ जाता है, जिसे देखने के बाद इंसान एकदम से शॉक्ड हो जाता है और उसे समझ भी नहीं आता कि आखिर हो क्या रहा है। कुछ ऐसा ही रिएक्शन इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपका आने वाला है। ऐसे हजारों क्लिप आपको इंस्टाग्राम-ट्विटर पर देखने को मिल जाएंगे।

Cooking Food On Toilet Sheet

टॉयलेट शीट पर खाना बनाती महिला का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक महिला बॉथरूम में खाना बनाती नजर आ रही है। सुनने में ही ये बात थोड़ी अजीब लग रही है कि भला बॉथरूम में कोई खाना कैसे बना सकता है? लेकिन महिला के इस अजीबोगरीब हरकत ने इसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला टॉयलेट शीट पर आग जलाकर उस पर कढ़ाई रखी हुई है और उसमें अंडा डालकर ऑमलेट बना रही है।

End of Feed