Today Viral Video: भारत सहित दुनिया के कई देशों में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। पारा 45-50 पर पहुंच रहा है और लोगों का बुरा हाल है। गर्मी से राहत मिलने की जल्द उम्मीद भी नजर नहीं आती है। मगर भीषण गर्मी की खबरों के बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो ने सबको चौंका दिया है। वीडियो हवा की रफ्तार से जुड़ा है, जिसने अपनी ताकत से कुछ ऐसा कर दिखाया कि शायद कोई सोच भी पाए। इसमें देखेंगे कि हवा इतनी तेज चलती है कि ये एयरपोर्ट पर खड़े विशाल विमान को ही खींच ले गई।
विमान को ही खींच ले गई तेज हवा। (Photo/X.com)
विमान को घसीट ले गई हवा
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना में देखेंगे कि विमान एयरपोर्ट पर आराम से खड़ा है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में हवा की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि ये भारी-भारी चीजों को उड़ाने लगी। चौंक जाएंगे कि ये रफ्तार फिर इतनी बढ़ गई कि अपने साथ विशाल विमान को ही घसीट ले गई। कैमरे में कैद हुए नजारे की शुरुआत में देखेंगे कि विमान खड़ा है तभी तेज हवा की वजह से इसका अगला हिस्सा दूसरी दिशा में घूम गया।देखिए वीडियो
वायरल वीडियो अमेरिकी राज्य टेक्सास के DFW एयरपोर्ट का बताया गया है, जहां एक 120KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। ये हवा इतनी तेज थी कि इसने कई टन वजनी 737-800 विमान को खींच लिया। मामले में एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
